दिल्ली की गीता कॉलोनी में महिला का शव मिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव मिला। फ्लाईओवर के आसपास बॉडी के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। पुलिस को सूचना सुबह सवा नौ बजे दी गई। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो काले रंग के दो बैग मिले। एक बैग में कटा हुआ सिर था। दूसरे बैग में बॉडी के बाकी अंग मिले। कुछ अंग अभी मिसिंग है।