मणिपुर में लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों का हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
मणिपुर में मंगलवार देर रात फिर से जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं। घालयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई है। सोमवार को भी इसी इलाके में गोलीबारी की एक घटना हुई थी।