मुंबई में कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर से छेड़छाड़, दो लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
मुंबई में लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर से छेड़छाड़ हुई। इस दौरान आरोपी शख्स का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह महिला का हाथ पकड़कर किस करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी शख्स कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर को जबरदस्ती स्कूटर पर बिठाने की कोशिश करता दिख रहा है। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।