विलोब्रुक में भीड़ पर गोलीबारी, कम से कम 17 लोगों को गोली लगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिकागो के विलोब्रुक में 200-300 लोगों के समूह पर किसी ने गोलीबारी कर दी। घटना में कम से कम 17 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से कई घायलों की हालत गंभीर है। स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 12.30 बजे घटना हुई है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।