US-UK के बाद बैंगलोर में हैं सबसे ज्यादा 7000 Startups - रिपोर्ट

Image Credit: Flickr
IT कंपनी Nasscom की 'Indian Start-Up Ecosystem 2018' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली और लंदन के बाद बैंगलोर दुनिया में तीसरी वो जगह है। जहां सबसे ज्यादा स्टार्टअप हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा Start-Up Ecosystem वाला देश है। अकेले भारत में साल 2018 में कुल 1,200 नए स्टार्टअप बने हैं, जिसके बाद देश में कुल 7,000 से अधिक स्टार्टअप हो गए हैं।